कुछ ढूंढ रहा हूँ।

मैं कुछ ढूंढ रहा हूँ।
इन कमजोर आखों से कुछ ढूंढ रहा हूँ।
न जाने क्या ढूंढ रहा हूँ।
पर ढूंढ रहा हूँ।
हा! कुछ ढूंढ ही रहा हूँ।

हरदिन,
सुबह-शाम,
कुछ ढूंढ रहा हूँ।
घडी के काटों के बीच कुछ ढूंढ रहा हूँ।
न जाने क्या ढूंढ रहा हूँ।
पर ढूंढ रहा हूँ।
हा! कुछ ढूंढ रहा हूँ।

हर कोरें पन्नों मे कुछ ढूंढ रहा हूँ।
दो लफ्जों के बीच कुछ ढूंढ रहा हूँ।
न जाने क्या ढूंढ रहा हूँ।
पर ढूंढ रहा हूँ।
हा! कुछ ढूंढ रहा हूँ।

ख्वाब आते नहीं।
लेकिन ख्वाबों मे कुछ ढूंढ रहा हूँ।
दिन के रेगिस्तानी खयालों मे कुछ ढूंढ रहा हूँ।
न जाने क्या ढूंढ रहा हूँ।
पर ढूंढ रहा हूँ।
हा! कुछ ढूंढ रहा हूँ।

इस फास्ट-फोरवर्ड जमाने मे कुछ ढूंढ रहा हूँ।
जो गूगल सर्च से ना मीले,
ऐसा कुछ ढूंढ रहा हूँ।
न जाने क्या ढूंढ रहा हूँ।
पर ढूंढ रहा हूँ।
हा! कुछ ढूंढ रहा हूँ।

Comments

Popular Posts